बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव कांवड़ सेवा समिति मुरादनगर द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मुरादनगर बस स्टैंड के निकट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कर शिव कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ से सभी शिवभक्त कांवड़ियों की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
समिति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर में भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन, चाय, दूध, फल, शीतल पेय एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त स्नान, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा, निःशुल्क दवाइयाँ, एम्बुलेंस, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सहित चौबीसों घंटे सेवा के लिए समर्पित स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी।
समिति के वरिष्ठ सदस्य संजीव त्यागी ने कहा कि, "कांवड़ियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है। शिव कांवड़ सेवा समिति का उद्देश्य प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। समिति के सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण एवं सेवा भाव के साथ दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में लगे रहेंगे। अवसर प्रदेश मंत्री भाजपा बसंत त्यागी, एसडीएम कोमल पवार, जिला प्रचारक अतुल जी, अरविंद भारतीय, राजपाल त्यागी, संजीव त्यागी, आयुष त्यागी, मोहित त्यागी हुसैनपुर, सतीश चौधरी, सतीश त्यागी, सुबोध त्यागी, नितिन गोयल, हरिमोहन गोयल, योगगुरु अरविंद मास्टर, सुधीर मास्टर, बृजेश्वर निम्मी, विपिन चौधरी, विनोद जिंदल, सुनित त्यागी, अमरीश गोयल, बुध प्रकाश गोयल, प्रशांत खटीक, बिंदु त्यागी, गीता चौधरी, सोनिया त्यागी, ललित गोयल, डॉ नरेंद्र तेवतिया, नरेश कश्यप शैली त्यागी, दमयंती सिंह आदि सहित क्षेत्र सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


