बुलन्द संदेश ब्यूरो
*नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026*
सरकार पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए *पत्रकार कल्याण योजना (Journalist Welfare Scheme - JWS)* संचालित कर रही है। इस योजना के तहत पत्रकारों/मीडिया कर्मियों अथवा उनके परिवारों को मृत्यु, स्थायी दिव्यांगता, गंभीर बीमारी तथा दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने जैसी अत्यंत कठिन परिस्थितियों में तत्काल आधार पर *एकमुश्त अनुग्रह (एक्स-ग्रेशिया) वित्तीय सहायता* प्रदान की जाती है।
इस योजना का लाभ *प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)* तथा राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ *गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों* को भी उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष *2014-15* से *2025-26* के दौरान सरकार ने इस योजना के अंतर्गत *456 पत्रकारों/मीडिया कर्मियों अथवा उनके परिवारों* को कुल *19.41 करोड़ रुपये* की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
इसके अतिरिक्त, *प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)* से मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों को *केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS)* की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अंतर्गत उन्हें देशभर में सरकारी अस्पतालों तथा *CGHS से संबद्ध निजी अस्पतालों* में CGHS की निर्धारित दरों पर उपचार की सुविधा मिलती है। *प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)* राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के पत्रकारों को मान्यता प्रदान करता है। वर्तमान में *PIB से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या 1,786 है।


