cbamazon
उत्तर प्रदेश

*सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी*

*सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी*

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो


गाजियाबाद (आशा चौधरी) जनता दर्शन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं सामाजिक माध्यम जनजागरूकता के प्रभावी साधन हैं, जिनके सहयोग से जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप जनपद में “गरीब का गृह प्रवेश”, “कब्जामुक्ति अभियान”, “मिशन समर्थ” सहित विभिन्न विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से जरूरतमंद, कमजोर, बेसहारा एवं वंचित वर्ग के लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य केवल राहत प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, स्वाभिमानी एवं सक्षम बनाना है।उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा रोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।


मौके पर उपस्थित लाभार्थियों ने कहा कि जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी अभियानों एवं जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्रभावी कार्रवाई करता है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली के कारण पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है तथा समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।


जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से कांवड़ यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जनपदवासियों एवं शिवभक्तों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।