बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी,
सम्भल) रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उमेदपुर से हरि बाबा बांध धाम आश्रम पर जाने वाले मार्ग पर जल भराव खाई, गडडे, कीचड़ तथा गंदा पानी भरा हुआ है,सावन का आज पहला सोमवार था। कई गांवों के लोग इसी मार्ग से हरि बाबा बांधधाम जाते हैं।कावड़िया कावड़ लेकर भी इसी मार्ग से निकल रहे हैं उन्हें काफी परेशानी और कावड़ लेकर निकल में गिरने का तथा कावड़ खण्डित होने का खतरा रहता है। ग्राम प्रधान ने इस रास्ते को ठीक कराना मुनासिब नहीं समझा अगर ये रास्ता ठीक हो जाता तो ग्रामीणों एवं कावड़ियों को अब निकलने में परेशानी नहीं होती जनहित में सावन के पावन माह एवं कावड़ियों की परेशानी को देखते हुए इस रास्ते को ब्लॉक के अधिकारी एंव ग्राम सचिव अतिशीघ्र ठीक करायें

रजपुरा विकास खण्ड अधिकारी ने बताया कि इस रास्ते पर मिट्टी डालना शुरू कर दिया है वर्षा के कारण मिट्टी पानी वह गयी है इस पर काम वर्षा के बन्द होने पर पुन: शुरू होगा।


