बुलन्द संदेश/लायबा नूर
सम्भल। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में रजपुरा थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार एक अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या में विभिन्न धाराओं के तहत नामजद आरोपी सनाम पुत्र जिराज निवासी ग्राम करकोरा को गिरफ्तार किया गया।आरोपी पर मारपीट,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने भी सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय जफर पुत्र मोमीन निवासी ग्राम कटैनी 24 मई 2026 से लापता था।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने युवक को खोज निकाला और सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया।इन दोनों घटनाओं से साफ है कि संभल पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की पुलिस टीमें सक्रियता से काम कर रही हैं,जिससे अपराधियों में भय और आम लोगों में भरोसा बढ़ रहा है।


