cbamazon
उत्तर प्रदेश

ये सविता प्रधान हैं, जो मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बतौर PCS अधिकारी तैनात हैं।

ये सविता प्रधान हैं, जो मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बतौर PCS अधिकारी तैनात हैं।

बुलन्द संदेश  ब्यूरो

इनकी एक दिलचस्प कहानी काफी चर्चा में है। इसे सुनकर आप भी उन्हें Salute करने लग जाएंगे और यही कहेंगे कि हर अधिकारी इतना विनम्र होना चाहिए।

दो दिन पहले इनकी मुलाकात एक बच्ची से हुई, जो कैंसर की आखिरी स्टेज से गुजर रही थी। बच्ची ने उनसे कहा,

"मैम, मुझे आपके बाल बहुत पसंद हैं।"

बच्ची कैंसर की आखिरी स्टेज पर थी, इसलिए यह सुनकर सविता प्रधान भावुक हो गईं। दो दिन बाद उन्होंने अपने सिर के बाल मुंडवा दिए और उनसे विग बनवाकर बच्ची को गिफ्ट की।

साथ ही उन्होंने लिखा,

"मेरी असली सुंदरता मेरे बालों में नहीं, बल्कि मेरे आत्मविश्वास में है।"

सविता प्रधान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें कैंसर की कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ने का दर्द पता है। उनकी माँ भी कैंसर से पीड़ित रह चुकी हैं।

बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्होंने इतना बड़ा त्याग किया।

पद और प्रतिष्ठा से परे, एक अधिकारी का इतना विनम्र और संवेदनशील होना समाज में इंसानियत के प्रति विश्वास को और गहरा करता है। उस नन्हीं बच्ची की मुस्कान के लिए दिया गया यह त्याग अनमोल है।
सविता प्रधान जी के इस जज्बे, संवेदनशीलता और इंसानियत को दिल से सलाम!