cbamazon
उत्तर प्रदेश

*युवान कराटे स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने जीते 22 मेडल*

*युवान कराटे स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने जीते 22 मेडल*

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

 गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) युवान कराटे स्कूल के मुख्य कोच एवं अध्यक्ष कृष्ण रावत जी ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को मेरठ में आयोजित ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे डु संगठन मेरठ में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन शिआन दिनेश कोहली जी ने किया l युवान कराटे स्कूल की कोच  व महासचिव राधा चौधरी ने बताया कि 
इस चैंपियनशिप में नोएडा,दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और गाजियाबाद से आए लगभग 235 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया l
जिसमें युवान कराटे स्कूल ने बेस्ट टीम का अवार्ड हासिल किया साथ ही गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम 
युवान रावत, लक्ष् त्यागी,श्रेष्ठ प्रताप सिंह,अवनी सिंह, मिश्का सचदेवा, राइजल सिंह हैं l


वहीं दूसरी तरफ लव कुमार, मोहिनी कुमारी, प्राही तोमर, युगल समान्य ने सिल्वर मेडल जीता l
एवं अद्विका यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता l
जीत कर आए सभी खिलाड़ियों का युवान कराटे स्कूल के सभी पदाधिकारीयो महेश सोनी, अजय त्यागी, डाक्टर अंकुर गौर, डाक्टर नितिन मॉरल, स्नेह त्यागी, सन्नी लालवानी एवं बॉलीवुड एक्टर एहसान खान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l