बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) युवान कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच कृष्ण रावत ने बताया कि आगामी तारीख 8 व 9 अगस्त 2026 को
युवान कराटे स्कूल गाजियाबाद, ( उत्तर प्रदेश) के 12 वर्षीय श्रेष्ठ प्रताप सिंह, 13 वर्षीय लक्ष त्यागी,14 वर्षीय श्लोक सिंह का काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 वेस्ट बेंगल कोलकाता के लिए चयन हुआ है l यह चैंपियनशिप कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी l
कोच राधा चौधरी ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने घंटों अभ्यास किया है और इस चैंपियनशिप में ऑल ओवर इंडिया से हजार से ऊपर खिलाड़ी पार्टिसिपेट करेंगे l राधा चौधरी जी ने बताया कि यह टीम उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महा-सचिव अमित गुप्ता जी के अंतर्गत जाएगी l
इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों के अभिभावकों में बहुत ही हर्ष उल्लास है एवं उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का सपना है कि इस चैंपियनशिप में वह जीत कर भारत देश की तरफ से ओलंपिक खेलें l साथ ही उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स भी विद्यार्थियों के लिए उतना ही जरूरी है जितना की पढ़ाई l
कराटे एवं कोई भी स्पोर्ट्स करने से विद्यार्थी स्वस्थ एवं मानसिक तौर पर मजबूत बनता है l
इस अवसर पर स्कूल के सभी पदाधिकारी महेश सोनी, डॉक्टर नितिन मोरल, डॉक्टर अंकुर गौर स्नेह कुमार त्यागी, अजय त्यागी ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की l


