cbamazon
Big News

हयातनगर मंडल की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, मंडल प्रभारी अर्जुन वाल्मीकि का हुआ स्वागत

हयातनगर मंडल की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, मंडल प्रभारी अर्जुन वाल्मीकि का हुआ स्वागत

हयातनगर मंडल की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, मंडल प्रभारी अर्जुन वाल्मीकि का हुआ स्वागत

 

बुलन्द संदेश/शाहवेज खान

सम्भल। भारतीय जनता पार्टी हयातनगर मंडल की मासिक समीक्षा बैठक आज बी इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक में हयातनगर मंडल के नवीन मंडल प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार पहुंचे जिला उपाध्यक्ष अर्जुन वाल्मीकि एडवोकेट का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मंडल प्रभारी अर्जुन वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों एवं जनहित में संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

बैठक में सुरेश अटल, शान अली, जितेन्द्र सैनी, मनोज राणा, राजीव वार्ष्णेय, निशी वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा, राहुल शर्मा, निक्की वाल्मीकि, बंटी सागर, राजीव कुमार, श्रवण कुमार, बालमुकुंद शर्मा, असगार तरीन, हाजी अंसार, असलम, शकील अंसारी, शुभम, रोहिताश, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा ने की, जबकि संचालन सुमित श्याम द्वारा किया गया।