cbamazon
उत्तर प्रदेश

युवती से दुष्कर्म और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

सरधना। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सरधना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर आरोप है कि उसने 20 सितंबर को युवती की नहाते समय फोटो खींच ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में पुलिस के मिलने पर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।आरोप है कि इसके बाद भी युवक युवती पर मिलने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर उसने युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 28 अक्तूबर को सरधना थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।