cbamazon
Big News

संभल–मुरादाबाद मार्ग पर चंदौसी बाईपास से पहले पलटा ऑटो,

संभल–मुरादाबाद मार्ग पर चंदौसी बाईपास से पहले पलटा ऑटो,

 

Buland Sandesh/ Shahvez Khan

संभल–मुरादाबाद मार्ग पर चंदौसी बाईपास से पहले एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नालेनुमा पानी में पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। ऑटो में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।

गनीमत रही कि मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत अपने वाहन रोक दिए और ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी सवार संभल से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे।

राहत कार्य के बाद लोगों ने सवारियों को उसी ऑटो में बैठाकर आगे के लिए रवाना कर दिया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

इस घटना के बाद लोगों ने कहा कि हाईवे पर ऑटो चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।