cbamazon
Breaking News

चोरी हुए बैल सहित, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी हुए   बैल सहित, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बुलन्द संदेश/दानिश अली 

सम्भल। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए चोरी गए बैल को बरामद कर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में थाना रायसत्ती पुलिस टीम द्वारा की गई।
     पुलिस के अनुसार,28 जून 2026 को मोहल्ला डेरा सराय निवासी असलम पुत्र बन्ने ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जून की रात अज्ञात चोर उसका बैल चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना रायसत्ती में मुकदमा संख्या 72/2026 धारा 305 (क) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।मामले की जांच के दौरान 4 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वाजिदपुरम बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास कच्चे रास्ते से दो अभियुक्तों को चोरी गए बैल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुऐब (33 वर्ष) और आजम (28 वर्ष),दोनों निवासी मिया सराय थाना रायसत्ती शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि सुऐब के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,जबकि आजम पर भी संबंधित मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है्।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवित्र परमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही