cbamazon
उत्तर प्रदेश

25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, पिकअप से गाय बरामद

25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, पिकअप से गाय बरामद

पुलिस को देखकर भागा आरोपी, पेड़ से टकराई गाड़ी; भागते समय गिरकर घायल हुआ

 

मेरठ। किठौर थाना पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की महिंद्रा पिकअप और एक जीवित गाय बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात पुलिस टीम बहरोड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप में गोवंश ले जाया जा रहा है। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाकर पिकअप यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई।इसके बाद चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर पत्थर से टकराकर गिर गया। हादसे में उसके दाहिने पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान कुलदीप उर्फ सोनू पंडित निवासी कासमपुर माछरा, थाना किठौर के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी किठौर थाने में दर्ज गोवध के मुकदमे में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पिकअप की तलाशी लेने पर पीछे की ओर पैर बंधी एक लाल-छौं रंग की जीवित गाय मिली। गाड़ी पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं थी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।