cbamazon
Breaking News

एम जे एम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

एम जे एम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

बुलन्द संदेश/तोक़ीर हैदर

सिरसी। कस्बा सिरसी स्थित एम जे एम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिससे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शायरे ऐहलेबैत सय्यद ज़हीर अनवर ‘अनवर सिरसिवी’ ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और यदि भविष्य सुशिक्षित होगा तो देश भी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा इंसान को सही रास्ता दिखाती है और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। 

प्रधानाचार्या हिजाब ज़हरा नक़वी ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि नर्सरी से यूकेजी तक सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अनामिका (कक्षा एलकेजी) ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं कक्षा एक से पांच तक सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली इस्बाह काज़िम (कक्षा एक) ने 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार रहे—

नर्सरी: किसा बुतूल (प्रथम), ज़ैन रज़ा (द्वितीय), रोहान खान (तृतीय)

एलकेजी: अनामिका, वासेआ रज़ा, ज़िया फ़ातेमा

यूकेजी: सल्तनत, आयशा नूर, हुसैनी फ़ातेमा, मोहम्मद अब्बास

कक्षा 1: इस्बाह काज़िम, मोहम्मद हादी, नाहिद फ़ातेमा

कक्षा 2: बिनते अली, फ़ारेहा नक़वी, फ़रीन फ़ातेमा

कक्षा 3: निशा, अल्फ़ी, रिज़ा फ़ातेमा

कक्षा 4: अरीज़ा फ़िरदौस, कृतिका, कनीज़े मासूमा

कक्षा 5: फ़ाज़ला बुतूल, ज़हरा नक़वी, अकसा

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री कमाल अख़तर नक़वी ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की और शिक्षिकाओं के प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर सय्यद ज़हीर अनवर, सय्यद ज़फ़र इक़बाल, तासीर सिरसिवी, हसन मुस्तफा, मुदस्सिर इमाम आदि उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय के डायरेक्टर श्री सुहैल असगर ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अलीगढ़ से आए जनाब शुबैर इमाम ने किया।