cbamazon
Breaking News

हिंदू जागृति महिला मंच ने धूमधाम से मनाया मातृशक्ति दिवस

हिंदू जागृति महिला मंच ने धूमधाम से मनाया मातृशक्ति दिवस

हिंदू जागृति महिला मंच ने धूमधाम से मनाया मातृशक्ति दिवस

सम्भल। हिंदू जागृति महिला मंच द्वारा गुप्ता रेस्टोरेंट में मातृशक्ति दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मां के त्याग, समर्पण, संस्कार और प्रेम पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति गुप्ता ने की, जबकि संचालन बबीता भारद्वाज ने किया।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मां को जीवन का सबसे बड़ा गुरु बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। गंगा रस्तोगी ने कहा कि माता हमारी सर्वप्रथम गुरु होती है, जिसकी छाया में व्यक्ति अपना व्यक्तित्व निखारता है। वंदना रस्तोगी ने मां के आंचल को बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बताया। रूपाली गुप्ता ने कहा कि मां ही बच्चों को सही और गलत की पहचान कराती है।

रेखा शर्मा ने कहा कि मां से बड़ा कोई गुरु नहीं होता, जबकि शालिनी रस्तोगी ने भावुक अंदाज में कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं जो मां के बिना हो। अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि मां का सम्मान केवल मदर्स डे तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जीवनभर करना चाहिए।

मीनू रस्तोगी ने मां को ममता, त्याग, प्रेम और दया की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि मां ही घर की असली रौनक होती है। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने मां को समर्पित गीत गाए और स्वरचित कविताएं सुनाकर सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम का समापन मातृशक्ति के सम्मान और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।