05 सितम्बर को होगा सम्भल मे बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। ज़हूर गार्डन स्थित नेशनल हेल्थ क्लब में एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे भारत के नेशनल जज अल्ताफ अहमद और डॉक्टर नजमुन्नबी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक मे आगामी सितम्बर में होने जा रही बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गयी। जिसमे मुख्य बिंदु यह रहा की आगामी प्रतियोगिता 5 सितम्बर कों आयोजित की जाएगी तथा प्रतियोगिता मिस्टर नार्थ इंडिया एवं मिस्टर जूनियर संभल लेवल की होंगी। ओवरआल कैश प्राइज 1 लाख की धनराशि के रूप में प्रदान किया जायेगा। जनरल सेक्रेटरी अल्ताफ अहमद ने सभी जिम संचालक से अपील की कि अपने अपने जिम कों मानको के अनुसार संचालित करें और ज़्यादा से ज़्यादा प्रतियोगियों कों प्रतिभाग कराये। प्रेसिडेंट डॉ नजमुन्नबी ने सभी प्रतियोगीयों कों अच्छी तैयारी से बेहतर स्वास्थ्य बनाने के लिए प्रेरित किया। मीटिंग में फेडरेशन द्वारा सभी जिम संचालकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से संभल फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आलम, फ़राज़ खान एडवोकेट, हाजी नाज़िश मुख़्तार, असिम खान, तथा अज़हर उपस्थित रहे।


