अवैध रूप से की गई पार्किंग के खिलाफ अफसरो ने चलाया अभियान
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा मार्गों पर अवैधरूप से पार्किंग किए गए वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अमिताभ चतुर्वेदी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन प्रवर्तन)उसम्भल, योगेन्द्र कुमार यादव यात्री/मालकर अधिकारी, सम्भल एवं सुरेश - यातायात निरीक्षक, सम्भल अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। उक्त अभियान चन्दौसी चौराहे पर चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को कड़ी चेतावनी देकर हटवाया गया तथा मार्ग वाछित करने वाले 23 वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त अनधिकृत संचालित/ सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अनधिकृत रूप से संचालित पाये जाने पर 01 बस एवं 01 ऑटो रिक्शा को थाने में निरूद्ध किया गया है। साथ ही हेल्मेट का प्रयोग न करने के अभियोग में 13 चालान, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने के अभियोग में 04 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 04 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने के अभियोग में 02 चालान करते हुए चालकों/ परिचालकों/आमजनमानस को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरस्पीडिंग वाहन न चलाने, यातायात संकेतो का पालन करने आदि के बारे में जागरूक किया गया।


