cbamazon
Top News

बेटी की हत्या करने वाला आरोपी बाप 48 घण्टे के अन्दर हुआ गिरफ्तार

बेटी की हत्या करने वाला आरोपी बाप 48 घण्टे के अन्दर हुआ गिरफ्तार

बेटी की हत्या करने वाला आरोपी बाप 48 घण्टे के अन्दर हुआ गिरफ्तार

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

संभल। युवती की हत्या का गुन्नौर पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस कप्ता ने इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर खुलासा करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।
            जानकारी अनुसार थाना गुन्नौर पर परवीन पत्नी शफी मोहम्मद निवासी ग्राम सैजना थाना गुन्नौर जनपद सम्भल द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उसके पुत्र शनी मोहम्मद पुत्र शफी मोहम्मद निवासी ग्राम सैजना मुस्लिम थाना गुन्नौर जनपद सम्भल द्वारा उसकी पुत्री कुमारी मुस्कान के सिर में गोली मार दी। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई, इस लिखित तहरीर के आधार पर थाना गुन्नौर पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के सफल अनावरण करने हेतु 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में तकनीकी व मैनुअल साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया, इसी क्रम में 48 घंटे के भीतर फरार हत्या आरोपी शनी मोहम्मद पुत्र शफी मोहम्मद निवासी ग्राम सैजना मुस्लिम थाना गुन्नौर जनपद सम्भल को गुन्नौर से बदायूं जाने वाले हाइवे से छबीलपुर जाने वाले पक्के मार्ग के तिराहे पर मंदिर के पास से 14 जून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस तमंचे की नाल में फसा हुआ बरामद हुआ। बताया जाता है कि मृतका कुमारी मुस्कान अपने मौसी के लड़के हसमत पुत्र लियासत निवासी ग्राम रोरा मारकपुर थाना रजपुरा जनपद सम्भल से बातचीत करती थी, दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग था और वह उससे निकाह करना चाहती थी। किन्तु उसका भाई / अभियुक्त शनी मोहम्मद उससे निकाह का विरोध करता था, इसी बात को लेकर घर में अकसर वाद विवाद होता रहता था। घटना से एक दिन पूर्व 11 जून की रात्रि में भी मृतका एवं अभियुक्त के मध्य वाद-विवाद हुआ था। जिससे आरोपी नाराज था। अगले दिन/घटना करने वाले दिन भी दोनों के मध्य कहासुनी हुई। जब मृतका चारपाई पर लेटी हुई थी, तब आरोपी शनी मोहम्मद द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घर में रखे तमन्चे से अपनी बहन मुस्कान को सोते समय उसके सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा व खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस को पास कब्रिस्तान में छिपाकर भाग गया था। पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार विश्नोई ने आरोपियो के पकड़े जाने ओर मामले का प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।