बबराला में पतंजलि परिवार की बैठक संपन्न
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन तहसीलों में होंगे भव्य आयोजन।
बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी
बबराला नगर पंचायत कार्यालय में पतंजलि परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और बृहद रूप में आयोजित करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन ने की, जबकि संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रामवीर सिंह शास्त्री ने किया।तीन तहसीलों में मुख्य कार्यक्रम योजना के अनुसार, जनपद की तीनों तहसीलों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे गुन्नौर तहसील नगर पालिका के सहयोग से योग पार्क, राजघाट रोड, बबराला। सम्भल तहसील नगर पालिका के सहयोग से शंकर भूषण इंटर कॉलेज, सम्भल। चंदौसी तहसील राजेश कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, चंदौसी।इसके अतिरिक्त, ब्लॉक और प्रखंड स्तर पर भी योग शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में योग शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे योग के प्रचार-प्रसार हेतु प्रतिमाह कम से कम पांच नए अभ्यर्थी तैयार करें।
संगठन विस्तार पर जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश दयाशंकर आर्य ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा, संगठन की शक्ति का ही परिणाम है कि आज पतंजलि पूरे देश में एक लाख निशुल्क योग कक्षाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तहसील स्तर पर प्रवास कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की खोज करें, ताकि जिला, तहसील और प्रखंड स्तर पर टीमों का पुनर्गठन कर उन्हें और अधिक सक्रिय किया जा सके। कक्षाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि एक ही स्थान पर कई शिक्षक न रहकर अलग-अलग स्थानों पर योग कक्षाएं लगाएं।
बैठक में भुवनेश, तिलक मुनि,योगेंद्र कुमार शर्मा, अरुण कुमार यादव, अशोक कुमार, दिनेश आर्य, कालाराम यादव, आवेश,सतीश जी, सत्यपाल जी, शिवराज जी, ओमपाल जी, सुनीता जी और अष्टवसु सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व योग शिक्षक उपस्थित रहे।


