चलता ट्रक बना आग का गोला
●भीषण आग के कारण लाखों का सामान जलकर हुआ राख
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
सम्भल/चंदौसी। तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक चल रहे ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बहजोई थाना क्षेत्र के नादौस गांव के पास की बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें भरा सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,हरियाणा नंबर का ट्रक पंजाब से सामान लेकर आ रहा था। ट्रक में मच्छर भगाने वाले उत्पाद (गुड नाइट) के डिब्बे भरे हुए थे। रास्ते में अचानक ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से दूर हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आग लगने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे,हालांकि आग की तीव्रता के चलते ज्यादा मदद नहीं मिल सकी।पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन संख्या के आधार पर मालिक को सूचना दे दी गई है।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही


