cbamazon
Top News

दो बुलडोज़र की मदद से भागीरथी तीर्थ की भूमि से हटवाया गया अवैध कब्ज़ा

दो बुलडोज़र की मदद से भागीरथी तीर्थ की भूमि से हटवाया गया अवैध कब्ज़ा

दो बुलडोज़र की मदद से भागीरथी तीर्थ की भूमि से हटवाया गया अवैध कब्ज़ा

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

संभल। भागीरथी तीर्थ की भुमि पर किए गए अवैध कब्ज़े पर प्रशासन का बुलडोज़र गरज पड़ा। यहा। अवैध कब्ज़े को अधिकारियों की देखरेख और भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे दो बुलडोज़र की मदद से हटाया गया।

               क्षेत्र के रायसत्ती स्थित भागीरथी तीर्थ पर बुधवार को नगर मजिस्टेªट सुधीर कुमार के नेतृत्व मे भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका परिषद की टीम और स्थानिय अधिकारी पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को बुलडोज़र से ध्वस्त करा दिया। यहां टीनशैड आदि लगाकर बनाई गई दुकान को भी हटवाया गया। दो बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण से कब्जा हटवाया गया। यहां पूर्व मे भी अवैध कब्ज़ा हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी। बताते चलें कि डीएम अंकित खण्डेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा एक दिन पूर्व भ्रमण के दौरान अवैध कब्ज़ा संज्ञान मे आया था। जिसके बाद स्थानिय प्रशासन हरकत मे आया और अवैध कब्ज़े को हटावाया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद एवं लेखपालों की टीम भी मौजूद रही।