cbamazon
Top News

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम

बुलन्द संदेश/लायबा नूर


संभल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत   जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जनपद के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आई.आई.ए.) चौप्टर सम्भल के सहयोग से कलक्ट्रेट सभागार में संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
     कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी का जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू का स्वागत किया तथा भाजपा कोषाध्यक्ष अंकित जैन का भी पुष्प देकर सम्मान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा सभी के सहयोग से जनपद सम्भल निरंतर विकास हो रहा है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि मंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन तथा उद्योग एवं व्यापार बंधुओं द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा संवाद की इस परंपरा को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के सदस्य फूल प्रकाश, कौशल किशोर वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, चन्द्रसेन दिवाकर (छोटू), ताहिर सलामी, संजय संख्यधार सहित अन्य उद्योगपति, व्यापारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।