cbamazon
Top News

एएसपी मनोज कुमार रावत द्वारा किया गया इंस्पेक्टर पवनवीर सिंह राणा को सम्मानित

एएसपी  मनोज कुमार रावत द्वारा किया गया इंस्पेक्टर पवनवीर सिंह राणा को सम्मानित

एएसपी मनोज कुमार रावत द्वारा किया गया इंस्पेक्टर पवनवीर सिंह राणा को सम्मानित

 

बुलन्द संदेश/लाएबा नूर

 

सम्भल। जिले में बाल तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले इंस्पेक्टर पवनवीर सिंह राणा को सोमवार को सम्मानित किया गया। बहजोई स्थित पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक गोष्ठी के दौरान यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बाल अपराधों की रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई।

    जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था ‘प्रयत्न’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने इंस्पेक्टर राणा के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने बाल तस्करी के मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई बच्चों को सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो.आजम को भी बाल श्रम उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव शर्मा, श्रम विभाग के अधिकारी,आरपीएफ प्रभारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।गोष्ठी के दौरान अधिकारियों को बाल विवाह,बाल श्रम,बाल तस्करी,पोक्सो अधिनियम,गुमशुदा बच्चों की तलाश,अनैतिक व्यापार एवं भिक्षावृत्ति जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी विभागों को मिलकर समन्वित प्रयास करने होंगे।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।