एसआईओ संभल का समर रेजिडेंशियल कैंप सफलता पूर्वक संपन्न
छात्रों ने धार्मिक, नैतिक और शैक्षिक प्रशिक्षण के अनूठे अनुभव की सराहना की
बुलन्द संदेश/शाहवेज खान
संभल। स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसआईओ) संभल के तत्वावधान में पिछले वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए तीन दिवसीय समर रेजिडेंशियल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कैंप 7 से 9 जून 2026 तक मिशन इंटरनेशनल स्कूल, संभल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 14 से 20 वर्ष आयु के छात्रों ने भाग लिया इस वर्ष कैंप का केंद्रीय विषय "फ़ास्तबिकुल ख़ैरात (नेक कामों में एक-दूसरे से आगे बढ़ो)" रखा गया था। इस विषय के अंतर्गत छात्रों के धार्मिक और वैचारिक मार्गदर्शन, नैतिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास तथा नेतृत्व क्षमता के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया कैंप के दौरान विभिन्न शैक्षिक सत्र, प्रशिक्षण कार्यक्रम, समूह चर्चाएँ, करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग, खेलकूद गतिविधियाँ, रचनात्मक कार्यक्रम तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को अपनी क्षमताओं को समझने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का अवसर मिला प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न प्रशंसा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द कैंप का पुरस्कार ब्रदर अली हसन तथा मेमोरी टेस्ट विनर का पुरस्कार ब्रदर मोहम्मद अली अनवर ने प्राप्त किया कैंप में अनेक शैक्षिक, वैचारिक और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें हाफिज़ मिस्बाहुन्नबी साहब (अमीर मकामी, जमाअत-ए-इस्लमी हिंद, सराय तरीन), इफ्तिखार अली (नाज़िम जिला, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद संभल), ब्रदर शहाब हफ़ीज़ (सेक्रेटरी हल्का, एसआईओ यूपी पश्चिम), ब्रदर ज़ईम अख्तर (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, एसआईओ यूपी पश्चिम), ब्रदर नदीम अहमद (पूर्व सदर हल्का, एसआईओ यूपी पश्चिम एवं डायरेक्टर हेवन्स फ्लावर स्कूल), ब्रदर अहमद वासिफ (रुक्न-ए-शूरा, एसआईओ एएमयू), परवेज़ आलम साहब (पूर्व रुक्न-ए-शूरा, एसआईओ यूपी पश्चिम), रिहान फलाही (पूर्व रुक्न-ए-शूरा, एसआईओ यूपी पश्चिम), मोहम्मद वासिफ (पूर्व सदस्य, एसआईओ ऑफ इंडिया), हाफिज़ उबैद (कार्यकर्ता, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद संभल), ब्रदर हाफिज़ सुहैल (सदर यूनिट, एसआईओ संभल शहर), ब्रदर सुहैल खान (सदर यूनिट, एसआईओ सराय तरीन) तथा मोहम्मद जावेद (डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइज़र, एसआईओ संभल) ने अपने विचार व्यक्त किए वक्ताओं ने छात्रों के वैचारिक विकास, चरित्र निर्माण, शैक्षिक मार्गदर्शन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कैंप को यादगार और लाभदायक बताया। छात्रों ने कहा कि इस कैंप ने न केवल उनके ज्ञान और सोच में वृद्धि की, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया। कई प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की इच्छा व्यक्त की इस अवसर पर एसआईओ यूपी पश्चिम के सेक्रेटरी हल्का ब्रदर शहाब हफ़ीज़ ने कहा कि एसआईओ का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षिक क्षेत्र तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें चरित्रवान, जिम्मेदार और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि कैंप की सफलता में कार्यकर्ताओं, जिम्मेदारों और प्रतिभागियों के सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा कैंप को सफल बनाने में संभल सिटी के सदर ब्रदर उबैद ताहिर, कैंप ऑर्गेनाइज़र ब्रदर फैज़ुन्नबी, सराय तरीन और संभल शहर यूनिट के सदस्यों एवं एसोसिएट्स ने निःस्वार्थ सेवाएँ प्रदान कीं।


