cbamazon
Top News

हजरत शाह अली मुत्तकी मियां रहमतुल्ला अलैह का चार दिवसीय उर्स सम्पन्न

हजरत शाह अली मुत्तकी मियां रहमतुल्ला अलैह का चार दिवसीय उर्स सम्पन्न

हजरत शाह अली मुत्तकी मियां रहमतुल्ला अलैह का चार दिवसीय उर्स सम्पन्न

बुलन्द संदेश/लायबा नूर


संभल। जनपद सम्भल दरगाह हजरत शाह अली मुत्तकी मियां रहमतुल्ला अलैह के चार रोज़ा सालाना उर्स का समापन चादर पोशी व कुल शरीफ की रस्म के साथ अदा किया गया। 
       उर्स में कुल की रात मे हुई मजलिस ए शोहदा ए करबला में ज़िक्र ए इमाम हुसैन (अ०स०) ओर महफिले कव्वाली मैं कव्वालों ने अली अली मोला मोला अली मोला कलाम पेश किया। नगर के मंडी किशनदास सराय अली सराय में स्थित दरगाह हजरत शाह अली मुत्तकी मियां इसराईली चिश्ती कादरी र०अ० के सालाना उर्स में अकीदतमंदो ने शिरकत फरमाई। जिसमें कव्वाल शावेज़- शाहफैज कव्वाल (लखनऊ) ने सूफियाना कलाम पेश किए। जब इमाम आली मक़ाम के शान में कलाम पढ़ा गया तो हर तरफ से नजरानों की बौछार हो गई। कुल की रात को बाद नमाज़ ए मगरिब मजलिस ए शोहदा ए करबला ओर कुल की रस्म अदा की गई बताया गया कि उर्स का समापन कुल शरीफ ओर चादर पोशी की रस्म के साथ अदा किया गया, उर्स में मुफ्ती हसन मियां वारसी (बिलालपत शरीफ) ने मुल्क में अमनो-अमान के लिए दुआ कराई। इस दौरान नाजिम-ए-दरगाह मनाजिर हुसैन इसराईली वारसी, आयोजक (सदर)- उमर तुर्की, सईद अख्तर इसराइली, सलमान संभली, महफूज तुर्की, इमरान तुर्की, एड० मशहूद अली फारूकी, अब्दुर्रहमान तुर्की, सलमान तुर्की, एड० अरमगान तुर्की, फ़राज़ तुर्की, जुबैर अंसारी, दिनेश कुमार, मदन प्रधान, सरताज प्रधान, रंजीत प्रधान, फहीम वारसी, सैफ अली वारसी, साकिब वारसी, मरगूब अशरफी, बबलू मेंबर, अनस तुर्की, एहतेशाम अशरफी, शफीक वारसी, आसिफ असकरी, अजीम सैफी, बाबू मंसूरी, फिरोज अशरफी, कासिम तुर्की,सुलतान तुर्की, शम्सउद्दीन, रईस वारसी, अनीस वारसी, नफीस वारसी आदि मौजूद रहे। संचालन सलमान संभली ने किया।