cbamazon
Top News

जिलाधिकारी ने किया प्राचीन मंदिरों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया प्राचीन मंदिरों का  निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया प्राचीन मंदिरों का  निरीक्षण


बुलन्द संदेश/लायबा नूर


●स्टेडियम निर्माण में तेजी के निर्देश।


सम्भल/बहजोई।जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विकासखण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम गणेशपुर स्थित वर्ष 1884 में स्थापित प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर का भ्रमण कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और वहां स्थित जलकुंड का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
      जिलाधिकारी ने मंदिर के संरक्षण और विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने मंदिर के सुचारु रखरखाव और विकास कार्यों के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही मंदिर परिसर को आस्था का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।इसके बाद जिलाधिकारी चन्दौसी स्थित गणेश मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और परिसर में स्थापित विशाल प्रतिमा का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए साफ-सफाई और सुविधाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने चन्दौसी-बहजोई मार्ग पर ग्राम भरतरा में निर्माणाधीन स्टेडियम का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और मानचित्र का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जाए।उन्होंने स्टेडियम तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित करने तथा विद्युत तारों की शिफ्टिंग के लिए विद्युत विभाग के साथ तालमेल बनाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर उपजिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी,तहसीलदार रविन्द्र विक्रम, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।