cbamazon
Top News

जैत में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली लूटी नकदी और दो बाइक बरामद

जैत में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली लूटी नकदी और दो बाइक बरामद

जैत में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली लूटी नकदी और दो बाइक बरामद

 

मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदातों में शामिल दो बदमाश एसकेएस यूनिवर्सिटी के पास किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

 

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें महोली निवासी मोहित के पैर में गोली लग गई। उसका साथी अजीत मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लूटी हुई मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा बस कंडक्टर से लूटी गई नकदी बरामद की। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

 

वर्जन सीओ सदर वरुण मिश्रा

सीओ सदर वरुण मिश्रा के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने थाना मगोर्रा क्षेत्र में हुई बाइक लूट और बस कंडक्टर से लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों का आपराधिक नेटवर्क मथुरा के अलावा आगरा और राजस्थान तक फैला हुआ था तथा वे कई अन्य लूट की वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

 

पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच करने के साथ-साथ उनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।