cbamazon
Top News

जनता के साथ हर हाल में, शोएब मेवाती की पहल पर चार दिन बाद लौटी रोशनी

जनता के साथ हर हाल में, शोएब मेवाती की पहल पर चार दिन बाद लौटी रोशनी

जनता के साथ हर हाल में, शोएब मेवाती की पहल पर चार दिन बाद लौटी रोशनी


बुलन्द संदेश/मौहम्मद बिलाल

गुलावठी। चार दिन पूर्व आए तेज आंधी.तूफान के कारण नगर के वार्ड संख्या.3 स्थित मोहल्ला पीरखा में बिजली का एक खंभा गिर जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। लगातार चार दिनों तक बिजली न रहने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल घरेलू कार्यों और दैनिक जीवन से जुड़ी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
मोहल्लेवासियों द्वारा समस्या की जानकारी दिए जाने पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शोएब मेवाती तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। उनके प्रयासों के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त खंभे को हटाया तथा नया बिजली का खंभा स्थापित कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल कर दिया। बिजली बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तथा सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शोएब मेवाती ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं होताए बल्कि हर सुख.दुख और संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुननाए उन्हें समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्रवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की आवाज को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस दौरान उनके साथ किसान नेता ज़ाकी गौहरी उमैर आब्दी फखरुद्दीन मेवाती नफीस भाई नईम भाई नाज़िम भाई सहित कई स्थानीय लोग और सहयोगी मौजूद रहे।