cbamazon
Top News

कांग्रेस ने सम्भल जनपद में शुरू किया ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान संभल। जिला कांग्रेस कमेटी

कांग्रेस ने सम्भल जनपद में शुरू किया ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान

संभल। जिला कांग्रेस कमेटी

 

 

बुलन्द संदेश/ राबिया बसरी

 

 

सम्भल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, चंदौसी रोड सम्भल पर ग्रेट निकोबार को कॉर्पाेरेट लूट से बचाने, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य एवं प्रकृति संरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। 

          जिलाध्यक्ष हाजी मौहम्मद आरिफ तुर्की ने बताया कि यह अभियान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जननायक माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 8 जून से 15 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। सम्भल जनपद में भी इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सम्भल के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तुर्की ने की तथा संचालन आरिफ तनवीर ने किया। अपने संबोधन में आरिफ तुर्की ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप न केवल देश की जैव विविधता का अनमोल खजाना है, बल्कि वहां की आदिवासी जनजातियों की सभ्यता, संस्कृति और उनके पारंपरिक अधिकारों की भी रक्षा जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पाेरेट घरानों के हित में इस द्वीप को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है, जिसके खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का यह हस्ताक्षर अभियान जनजागरण का माध्यम बनेगा।आरिफ तुर्की ने आह्वान किया कि सम्भल जनपद के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं सदस्य इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि 15 जून तक जनपद स्तर पर व्यापक हस्ताक्षर संग्रह कर प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह किसान कांग्रेस अध्यक्ष इरफान खान अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरिफ तनवीर खान नगर अध्यक्ष साहू संजीव कुमार, संतोष गिरी, ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल यादव ,अकबर अली जिला उपाध्यक्ष डी के वाल्मीकि, सलीम सैफी, सफी सैफी, कोस्तुभ रस्तोगी, दाऊद पाशा, जिला महासचिव जयप्रकाश सहगल, अकील अहमद, ठाकुर रनवीर सिंह,, राशिद सैफी, डॉ सलाउद्दीन सैफी,रानी परवीन, इशरत जहां, नोमान हैदर, फरहा खान, मज़रुल पाशा, विश् चौहान, महताब अनवर, हुसैन नकवी, सरफ़राज़ सैफी, सतेंद्र सिंह एड, शोराब अली, जीशान अंसारी, निसार भूरा, दिलशाद, अंजार तुर्की, नादिर, अमान नकवी, ईनदाज, हारून, मिंजार, मो अली, मुनाजिर हुसैन, रेहान, आशिफ हुसैन, इरशाद नेता, मुशर्रफ हुसैन, इकबाल, आबिद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।