cbamazon
Top News

कोर्ट के आदेश पर 42 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव ●दोबारा होगा पोस्टमार्टम।

कोर्ट के आदेश पर 42 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव   ●दोबारा होगा पोस्टमार्टम।

कोर्ट के आदेश पर 42 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव

 

 

●दोबारा होगा पोस्टमार्टम।

 

 

बुलन्द संदेश/लाएबा नूर

 

सम्भल। थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां न्यायालय के आदेश पर 42 दिन बाद कब्र से विवाहिता का शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

    जानकारी के अनुसार,थाना हजरतनगर गढ़ी की पुलिस चौकी सिरसी निवासी 22 वर्षीय मेहताब का निकाह करीब आठ माह पूर्व थाना नखासा क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय निवासी जफीर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। परिजनों के मुताबिक,शादी के बाद दोनों सामान्य रूप से रह रहे थे। करीब 45 दिन पूर्व मेहताब की अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।ससुराल पक्ष ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया और कहा कि उसे सम्भल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। उस समय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था,जिसके बाद मायके पक्ष शव को सिरसी ले जाकर दफना दिया।मामले में संतुष्ट न होने पर मृतका के पिता अयूब ने चन्दौसी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की।उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कार्रवाई थाना नखासा पुलिस के बजाय हजरतनगर गढ़ी पुलिस की निगरानी में कराई जाए। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित करने के निर्देश दिए।सोमवार को गठित टीम में थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस और थाना नखासा के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कब्रिस्तान से शव को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल सम्भल लाया गया,जहां पहले एक्स-रे कराया गया। इसके बाद शव को पुनः पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।