कई स्थानो पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी खाद्य पदार्थ के लिए नमूने
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य/पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा खाद्य पदार्थ - दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद से सम्बन्धित विनिर्माण इकाईयों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में मिलावट का सन्देह होने पर निम्नानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। क्षेत्र के गणेश कॉलोनी, सीता रोड, चन्दौसी, जनपद- सम्भल स्थित मै० श्री प्रकाश एण्ड सन्स से खाद्य पदार्थ-लालशील ब्राण्ड घी एवं देशी घी हरबंश ब्राण्ड लिए गए। जबकि ग्राम बड़ा ताजुद्दीन, सम्भल स्थित मै० रूबीना डेयरी से खाद्य पदार्थ- पनीर, मण्डी रोड, न०पा०परि० सम्भल स्थित मै० टी.एस.टी. मिल्क एण्ड डेयरी प्रा. लि. से खाद्य पदार्थ-घी के नमूने लिए। इसके अलावा ग्राम बड़ा ताजुद्दीन, सम्भल स्थित मै० माउण्टेन डेयरी से खाद्य पदार्थ - पनीर के नमूने लिए। ग्राम अशरफपुर, सम्भल स्थित मै० जावेद पनीर भण्डार से खाद्य पदार्थ - पनीर तथा ग्राम अशरफपुर, सम्भल स्थित मै० अमायरा मिल्क डेयरी / पनीर उद्योग से खाद्य पदार्थ-पनीर के सैम्पल लिए गए। ग्राम पाली की मढ्ढैय्या, सम्भल स्थित मै० चाहल पनीर उद्योग से खाद्य पदार्थ- पनीर के मौके पर विनिर्माण इकाईयों में साफ-सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में पायी गयी कमियों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा-32 के अन्तर्गत सुधार नोटिस निर्गत किये गये। जाँच हेतु प्रेषित उक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी ।


