cbamazon
Top News

मोहर्रम माह के अवसर पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत

मोहर्रम माह के अवसर पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत

मोहर्रम माह के अवसर पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत


बुलन्द संदेश/लायबा नूर


सम्भल सराय तरीन मोहल्ला हौज़ कटोरा में मोहर्रम के पवित्र महीने में सबील लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा गया।यह खिदमत का काम कर्बला के शहीदों, विशेषकर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में प्यास बुझाने और उनकी शहादत को सलाम करने के मकसद से किया जाता है
राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया।
आयोजक मु. वासिफ और तारिक़ ने बताया कि मोहर्रम माह के चलते क्षेत्र में सबील लगाकर शरबत बांटा गया।मोहर्रम का महीना त्याग, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है।
 इसी भावना के तहत सबील लगाकर राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को शरबत पिलाया गया। 
सभी ने मिलकर लोगों की सेवा में योगदान दिया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए मोहर्रम की अहमियत पर प्रकाश डाला।
लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा का प्रतीक बताया।
शरबत वितरण कार्यक्रम में मु. सुहैल,मु. आयान,मु. शाहिद, मुहम्मद रियाज़, मुहम्मद नबील, हाजी यूसुफ ,मुहम्मद तारिक,मुहम्मद अनस व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया