मोर्हरम पर जुलूस मार्गो पर प्याऊ को ठीक करने के लिए दिया ज्ञापन
बुलन्द संदेश/ मौहम्मद फिरोज
संभल। आने वाले मुहर्रम के महीने मे जुलूस मार्गो को ठीक कराने और खराब प्याऊ को ठीक कराने जाने जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुहर्रम के मौके पर अलम जुलूस के मार्गों पर कई स्थानों पर सड़कें टूटी और गड्ढों से भरी हुई हैं, जिससे जुलूस और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सपा नेताओं ने मांग की कि जुलूस से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में खराब पड़े प्याऊ को चालू कराने की मांग उठाई गई, ताकि लोगों को ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सके। ज्ञापन में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक का भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं का कहना है कि शहर की गलियों और मोहल्लों में बच्चों व बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है, इसलिए आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। ज्ञापन में शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की भी मांग की गई है। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद नगर पालिका की व्यवस्थाएं धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों को निर्देशित कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।


