cbamazon
Top News

मेंथा-बासमती से सम्भल की चमक,निर्यात बढ़ाने को मिलेगा परिवहन अनुदान

मेंथा-बासमती से सम्भल की चमक,निर्यात बढ़ाने को मिलेगा परिवहन अनुदान

मेंथा-बासमती से सम्भल की चमक,निर्यात बढ़ाने को मिलेगा परिवहन अनुदान


बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

सम्भल। जनपद सम्भल से मेंथा और बासमती चावल का निर्यात लगातार बढ़ रहा है, जिससे जिले की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हो रही है। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों को परिवहन अनुदान का लाभ उठाने की अपील की है।
        कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने मंत्री को जनपद में चल रही निर्यात गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सम्भल से मुख्य रूप से मेंथा और बासमती चावल का निर्यात किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत पात्र निर्यातकों को परिवहन अनुदान दिया जाता है,जिससे उनकी लागत कम होती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पहली बार सम्भल से आलू का निर्यात बहरीन को किया गया,जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि रही। इसके साथ ही किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी निर्यात से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। सीएससी सरसी यूपी एग्रीकल्चर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ मोहम्मद फहीम ने हैदराबाद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर निर्यात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं।विभागीय अधिकारियों का मानना है कि सम्भल में कृषि निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। यदि योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जाएं तो निर्यात में और तेजी लाई जा सकती है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्यात नीति के तहत मिलने वाले लाभों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,बल्कि सम्भल का नाम भी वैश्विक स्तर पर और ऊंचा होगा।