cbamazon
Top News

निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चों को मिला लाभ

निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चों को मिला लाभ

निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चों को मिला लाभ

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

 

संभल। बच्चों के स्वास्थ्य और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए अमन खुराना हेल्पिंग सोसायटी (रजि.) द्वारा समर कंप्यूटर कैंप एवं द मोमेंटम लाइब्रेरी के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को दांतों की देखभाल, स्वच्छता और समय-समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

        शिविर में घंटाघर मंदिर के पास स्थित अपने निजी क्लिनिक में सेवाएं दे रहे डॉ. तरुण मल्होत्रा ने विद्यार्थियों का दंत परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की जांच के साथ-साथ उन्हें ब्रश करने की सही विधि, दांतों की सफाई, खान-पान की सावधानियों और दंत समस्याओं से बचाव के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष अमन खुराना ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी बच्चों के संपूर्ण विकास का अहम हिस्सा है, इसलिए संस्था ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। सलोनी खुराना ने कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को समय पर पहचानना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही सावधानी भविष्य में बड़ी परेशानियों से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि दंत स्वास्थ्य बच्चों के आत्मविश्वास, मुस्कान और दैनिक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। समाज के सहयोग से संस्था आगे भी बच्चों और जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे उपयोगी शिविर आयोजित करती रहेगी। अंत में संस्था द्वारा डॉ. तरुण मल्होत्रा और सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।