न्यायालय परिसर में जामुन-पाखाड़ के पेड़ों की शाखाओं की नीलामी 25 जून को
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
सम्भल जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चंदौसी न्यायालय परिसर में जामुन व पाकड़ के पेड़ों की टूटी शाखाओं (प्रकाष्ठ) की नीलामी आगामी 25 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी सायं 4:30 बजे न्यायालय परिसर में निर्धारित की गई है।
प्रभारी अधिकारी नजारत द्वारा जारी सूचना के अनुसार,नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सफल बोलीदाता को निर्धारित शुल्क संबंधित विभाग में टेंडर के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा।इसके पश्चात ही जामुन के पेड़ की टूटी शाखाओं के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।जो भी इच्छुक व्यक्ति इस नीलामी में भाग लेना चाहता है, वह जनपद न्यायालय,सम्भल स्थित चंदौसी के केंद्रीय नजारत अनुभाग से संपर्क कर नीलामी की शर्तों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है।प्रशासन द्वारा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त सूचना को विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चस्पा कराया जा रहा है। इसमें न्यायालय परिसर का नोटिस बोर्ड,नगर पालिका परिषद चंदौसी,रोडवेज बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन तथा नजारत अनुभाग शामिल हैं।इसके साथ ही सूचना को व्यापक जनसंपर्क हेतु दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराया जा रहा है।प्रशासन ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय से पूर्व पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है,ताकि नीलामी कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


