cbamazon
Top News

ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड एवं निशुल्क छाता वितरण समारोह का आयोजन.

ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड एवं निशुल्क छाता वितरण समारोह का आयोजन.

ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड एवं निशुल्क छाता वितरण समारोह का आयोजन. 

बुलन्द संदेश/ लायबा नूर

संभल। शिक्षा को प्रोत्साहन और समाज सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन द्वारा राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज,हयातनगर में ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह एवं निशुल्क छाता वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ जरूरतमंद छात्राओं को वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए निशुल्क छातों का वितरण किया गया।
        कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में कक्षा 6 से मानवी, अहलानूर और लायबा; कक्षा 7 से आयशा मरियम, नीशु और रिया; कक्षा 8 से ताहुरा, वानी और अंजली; तथा कक्षा 9 से रितु आर्य, दानिया और माहिम शामिल रहीं। इसी प्रकार कक्षा 10 में फैजिया ज़ैनब ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय तथा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनु चतुर्थ एवं आंचल पंचम स्थान पर रहीं। कक्षा 11 में सारा, मनोरमा और अर्शी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 12 में प्रियांशी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, विशाखा ने तृतीय, रूही ने चतुर्थ, अनम ने पंचम तथा प्रिया ने षष्ठम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत वार्ष्णेय, डॉ0 उर्वशी वार्ष्णेय, विद्यालय प्रबंधक साहू दिनेश गुप्ता, कविता गुप्ता, रोटरी क्लब के सदस्य अवधेश वार्ष्णेय, डॉ. उर्वशी वार्ष्णेय, टिंकू टंडन, शिवांश अग्रवाल, अमित गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, पंकज ठाकुर एवं अंजना गुप्ता, प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता, शिक्षकगण, अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी सम्मानित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।