रक्तदान सबसे बड़ा दान : डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय
विश्व रक्तदाता दिवस पर रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
बुलन्द संदेश/मौहम्मद अब्बास
संभल विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर,पुरुषोत्तम माह में रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन द्वारा डॉ. सचिन सक्सेना मेमोरियल ब्लड बैंक, सम्भल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धाटन डॉ प्रशांत वार्ष्णेय ने किया, और बताया शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है. इस शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रोटेरियन गौरव वार्ष्णेय,रोटेरियन अमित गुप्ता, रोटेरियन अमन वार्ष्णेय, रोटेरियन पंकज ठाकुर ,रोटेरियन पराग आर्य ,रोटेरियन शिवांश अग्रवाल, इंजीनियर मुज़क्किर राठौर ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि "रक्तदान सबसे बड़ा दान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।" उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है तथा इससे किसी प्रकार की शारीरिक हानि नहीं होती। एक यूनिट रक्त कई मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इस अवसर पर क्लब सदस्य सुमित वार्ष्णेय के अब तक 45 बार रक्तदान करने की सराहना की गई। इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण बताया गया कार्यक्रम में,डॉ. उर्वशी वार्ष्णेय, डॉ ऋतु सक्सेना,क्विटी गंभीर,अवधेश वार्ष्णेय,सुमित अग्रवाल,प्रिय रत्न आर्य,टिंकू टंडन, आलोक गुप्ता, प्रभात रस्तोगी, प्रियांशु वार्ष्णेय, , मनीष अग्रवाल, विशाल मोंगिया, , , आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन ने भविष्य में भी रक्तदान एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाने का संकल्प व्यक्त किया।


