संगठन में ही केमिस्टों का हित सुरक्षित : हेमन्त वार्ष्णेय
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
सम्भल केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने असमोली, मदाला फत्तेपुर, रिठाली क्षेत्र का दौरा किया। वहां चल रहे मेडिकल स्वामियों से मिले। उनसे केमिस्ट एसोसिएशन में जुड़ने का आह्वान किया। माल्यार्पण के साथ केमिस्ट एसोसिएशन का विधिवत सदस्य भी बनाया।
मदाला फत्तेपुर में मेडिकल स्वामियों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के हेमंत वार्ष्णेय ने कहा कि केमिस्ट बंधुओं का सामाजिक, व्यापारिक लाभ एवं हित केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़कर ही संभव है। जो व्यक्ति संगठन का महत्व नहीं समझता समाज में वह महत्वहीन हो जाता है। अर्थात व्यापारिक और सामाजिक दृष्टि से प्रत्येक केमिस्ट बंधु को केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़ना नितांत आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने सभी केमिस्टों से संगठित होकर संगठन का सदस्य बनने का आह्वान किया। मोहम्मद शाहनवाज आलम ने रिठाली वअसमोली में केमिस्टो से संगठित होकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया। मोहम्मद नसीम, अंकुश त्यागी, राहिल भारतीय, सुबोध शर्मा, अतुल त्यागी आदि ने एच आई एच मेडिकल स्टोर, ईबादी मेडिकल स्टोर, गुप्ता मेडिकल स्टोर के स्वामियों को माला पहनाकर केमिस्ट एसोसिएशन का सदस्य मनोनीत किया। संगठन से जुड़कर मनोज कुमार गुप्ता, सुबहान, रिहान, वीर सिंह प्रेमपाल सिंह आदि ने तन मन धन से संगठन का सहयोग करने और केमिस्ट बंधुओं के हितार्थ सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मो. नसीम ने किया


