शाही इमाम मौलाना आफताब पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाये आसिफ खान
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। मुस्लिम कान्फ्र्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शाही इमाम पर दर्ज मुकदमे पर गहरा अफसोस ज़ाहिर किया है और एफआईआर को वापस लेने की मांग की है।
शाही इमाम जामा मस्जिद सम्भल हज़रत मौलाना आफताब हुसैन वारसर पर एफआईआर दर्ज करने पर मुस्लिम कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ खान ने कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की है। प्रेस नोट जारी कर आसिफ खान ने कहा कि शाही इमाम पर गलत एफआईआर दर्ज की गई है सरकार और प्रशासन को हमारे उलेमा की इज्ज़त करनी चाहिए। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाये।


