श्रीकल्कि धाम एचौड़ा कम्बोह मे सप्ताह भर चलने वाले योग का शुभारम्भ
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। सोमवार को श्री कल्कि धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अनंत श्री विभूषित श्रीमद् जगद्गुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आचार्य ने कहा कि योग का एक अर्थ आत्मा और परमात्मा का साक्षात्कार भी है। योग आत्मसाक्षात्कार का साधन है, यह भारतवर्ष अनादि काल से योगियों की धरती रही है। भारत के तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण योग को अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता मिली है और इसी कारण योग दिवस को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इसके पश्चात उपस्थित योगाचार्य द्वारा सभी श्री कल्कि भक्तों को विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर लवकुश शर्मा, सुधीर चाहल, हेमंत सिंह परिहार, संजय वालिया, निशांत त्यागी आदि उपस्थित रहे।


