cbamazon
उत्तर प्रदेश

मेरठ में 40 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

मेरठ में 40 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

सरधना समेत कई थानों के प्रभारी बदले, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक समायोजन के मद्देनजर एसएसपी मेरठ ने 40 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। शनिवार को जारी आदेश में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कई उपनिरीक्षकों को नए थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक समयपाल सिंह को खरखौदा से कोतवाली, अतुल कुमार सिंह को देहली गेट से टीपीनगर, मुकेश कुमार चौहान को पुलिस लाइन से दौराला और पंकज कुमार सिंह को कोतवाली से किठौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अरुण कुमार मिश्र को टीपीनगर से सरधना और सुमन कुमार सिंह को दौराला से कंकरखेड़ा भेजा गया है।

इसी क्रम में ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को मवाना से मुंडाली, गौरव कुमार विश्नोई को जानी से सिविल लाइन, महावीर सिंह को साइबर थाने से मेडिकल और हरिओम सिंह को मेडिकल से साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पूनम कुमारी को फलावदा से सिविल लाइन में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।

कई थानों को मिले नए प्रभारी

उपनिरीक्षक अजय अवाना को खरखौदा थाने का थानाध्यक्ष, अजय शुक्ला को परतापुर से लोहियानगर, अरुण भाटी को सिविल लाइन से नौचंदी, विशाल कुमार को कचहरी चौकी से लिसाड़ी गेट और सुमित तोमर को लोहियानगर से एएचटीयू का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

गौरव सिंह को सरूरपुर से फलावदा, दुष्यंत कुमार को हस्तिनापुर, रामप्रकाश को सदर बाजार, अजयदीप को जानी, देवेंद्र कुमार मिश्र को मवाना, विजय कुमार को लालकुर्ती और हरेंद्रपाल सिंह को रेलवे रोड थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा राहुल कुमार को देहली गेट, कृष्ण कुमार को सरूरपुर और मानवेंद्र सिंह को परतापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक सिंह को फतेहउल्लापुर चौकी, सत्येंद्र यादव को मवाना खुर्द चौकी और योगेंद्र कुमार को स्वाट टीम ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कुछ पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए

निरीक्षक सुबोध कुमार और रविंद्र कुमार सिंह को गैरजनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। जितेंद्र सिंह को अन्यत्र स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक अनुप सिंह, शैलेश कुमार और उपनिरीक्षक दलवीर सिंह व कमल शंकर त्रिवेदी को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

एसएसपी की ओर से सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।