cbamazon
Top News

सिरसी में बरामद हुआ शबीहे ताबूत बीबी जैनब स०अ० अज़ाखाना ए मुमताज हैदर मरहूम से बरामद किया जाता है जुलूस

सिरसी में बरामद हुआ शबीहे ताबूत बीबी जैनब स०अ०   अज़ाखाना ए मुमताज हैदर मरहूम से बरामद किया जाता है जुलूस

सिरसी में बरामद हुआ शबीहे ताबूत बीबी जैनब स०अ० 

अज़ाखाना ए मुमताज हैदर मरहूम से बरामद किया जाता है जुलूस


बुलन्द संदेश/ मौहम्मद सादिक

संभल। नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की मिठौली  रोड पर मरहूम मुमताज हैदर के मकान से हर साल निकलने वाले बीबी जैनब सलामुल्ला अलेहा के कदीमी शबिहे ताबूत को अकीदत के साथ निकाला गया जिसमे अंजुमनों ने नोहा पढ़ा और मातम किया। जुलूस से पहले आयोजित हुई मजलिस में मर्सिया असद अब्बास ने साथियों के साथ पढ़ा पेशखानी अली, मोहम्मद मेहदी और मीर सादिक सिरसीवी ने की मजलिस को मौलाना मोहम्मद अब्बास ने सम्बोधित करते हुए जनाबे जैनब की जिंदगी पर रौशनी डालते हुए कहा कि हजरत अली की बेटी जनाबे जैनब अपने भाई हजरत इमाम हुसैन के साथ मदीने से कर्बला तक साथ रही थी वाकये कर्बला के बाद उन्होंने शाम (सीरिया) में यजीद के दरबार मे अली के लहजे  में खुतबा दिया और इमाम हुसैन के मकसद को बचाया जुलूस में काफी तादाद में लोगों ने शिरकत की जुलूस में सवारी वकार मेहंदी सिरसीवी ने पढ़ी फिर अंजुमन ए जुल्फिकारे हैदरी,अंजुमन ए हाशमी,अनुमान ए पंजेतनी, अंजुमन ए रोनक ए अज़ा ने नोहा खानी की जिसको सुन कर आजादरों की आखें नम हो गईं इस के बाद जुलूस इमामबारगाह मोहल्ला सादात पर जाकर समाप्त हुआ जुलूस के बाद मुल्क में अमन व शांति की दुआ की गई।