cbamazon
Top News

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय

बुलन्द संदेश/लायबा नूर


सम्भल नगर बहजोई के इस्लामनगर चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना रहा अभियान के दौरान मुख्य आरक्षी सोनू अहलावत द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क पर सुरक्षा केवल स्वयं की नहीं, बल्कि अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने हेलमेट को जीवन रक्षक कवच बताते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय इसका अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की वाहन चालकों को मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने, गति सीमा का पालन करने, लेन अनुशासन बनाए रखने तथा सड़क संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
अभियान के दौरान "सुरक्षित चालक, सुरक्षित परिवार" का संदेश देते हुए लोगों को यातायात नियमों को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर टीएसआई अशोक कुमार एवं कांस्टेबल अभिषेक उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने नागरिकों से सुरक्षित एवं दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।