*सहकारिता में डिजिटल बदलाव एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर सामूहिक परिचर्चा आयोजित*
गाजियाबाद (आशा चौधरी )विकास भवन सभागार में सहकारिता क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन, उर्वरक प्रबंधन तथा सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण विषय पर "सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार सिंह ने उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग, उर्वरक लाइसेंस की प्रक्रिया तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक व्यवस्थाओं के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं किसान हितैषी बनाई जा सकती है।अपर जिला सहकारी अधिकारी जे.पी.एस. गौतम ने सहकारी समितियों की भूमिका, उनके संचालन एवं किसानों को मिलने वाले लाभों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कृभको के उप प्रबंधक सत्यवीर सिंह ने कृभको की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं, सहकारी सशक्तिकरण, डिजिटल पहल तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों की आय वृद्धि एवं टिकाऊ कृषि के लिए संतुलित पोषण को आवश्यक बताया।कार्यक्रम में उपर जिला कृषि अधिकारी श्रीमती शताक्षी मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कृषि एवं सहकारिता विभागों के समन्वित प्रयासों पर बल दिया।इस अवसर पर हीबा ख्वाजा (अपर जिला सहकारी अधिकारी, सदर), सुनीता आनंद (अपर जिला सहकारी अधिकारी), रीता सिंह (सहायक विकास अधिकारी, मुख्यालय), आनंद बन्धु (सहायक विकास अधिकारी, एफ.एस.), विपिन कुमार (सहायक विकास अधिकारी) तथा शिवमूर्ति सिंह (अपर जिला सहकारी अधिकारी) सहित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता तथा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के लगभग 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के समापन पर कृभको के उप प्रबंधक सत्यवीर सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


