cbamazon
Top News

सलारपुर कला में झोलाछाप डाक्टरों ने बिछाया जाल अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।

सलारपुर कला में झोलाछाप डाक्टरों ने बिछाया जाल अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।

सलारपुर कला में झोलाछाप डाक्टरों ने बिछाया जाल अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।
बुलन्द संदेश/लायबा नूर

सम्भल। थाना नखासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलारपुर कला में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबर प्रकाशित होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अखबार में खबर छपने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं और अवैध क्लीनिक व नर्सिंग होम धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।
     गांव में बिना किसी मान्यता के झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।ये लोग बिना जांच के ही लाल-पीली गोलियां देकर मरीजों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कई बार मरीजों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है,जिससे समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता।स्थानीय लोगों के अनुसार,क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर और छोटे-छोटे नर्सिंग होम भी बिना लाइसेंस के चल रहे हैं।इन पर न तो कोई निरीक्षण होता है और न ही कोई नियंत्रण दिखाई देता है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग कब जागता है और इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाता है।