बुलंद संदेश/शाहवेज खान
सम्भल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अंशिका वर्मा विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों के इस शुभ अवसर पर पुलिस विभाग सहित समाज के विभिन्न वर्गों से बधाइयों का सिलसिला जारी है।
इस मौके पर ASP अनुज चौधरी ने नवविवाहित दंपति को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नया जीवन अध्याय दोनों के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।


