cbamazon
Top News

सम्भल: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

सम्भल: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

 

बुलन्द संदेश/ शाहवेज खान

सम्भल। गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण विशेष अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी व टीम द्वारा थाना एचौड़ा कंबोह क्षेत्र के ग्राम चितावली, हाजीबेड़ा और नगालिया कामगार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में टीम ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम अपराध और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया। साथ ही बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को मजबूत करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के सदस्य एसआई गुलाम मोहम्मद, एलसी रीता और कांस्टेबल हरपाल सिंह मौजूद रहे। टीम ने महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।