cbamazon
Top News

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की योजना पर सांसद ने बोला योगी सरकार पर हमला

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की योजना पर सांसद ने बोला योगी सरकार पर हमला

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की योजना पर सांसद ने बोला योगी सरकार पर हमला

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

 

संभल। क्षेत्रिय सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए योगी सरकार द्वारा घोषित की गई योजनाओं पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इसको हवा हवाई बताया।

              गुरूवार को अपने निवास दीपा सराय मे पत्रकारो ंसे बात करते हुए क्षेत्रिय सपा सांसद ज़ियाउरर्हमान बर्क ने कहा कि सरकार लगातार मुसलमानों को निशाना बनाने का काम कर रही है, वह मुस्लिम महिलाओं को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए गंभीर कदम उठाएगी ऐसा लगता नहीं। सांसद ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है, साथ ही झूठे मुकदमों और फर्जी एनकाउंटर जैसे मामलों से भी मुस्लिम समाज प्रभावित हो रहा है। बर्क ने कहा कि सरकार की यह घोषणा केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है और इसे अमली जामा पहनाया जाना मुश्किल लगता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट होने से भाजपा घबराई हुई है। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीडीए को एक मंच पर लाने की मुहिम का असर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते चुनाव से पहले इस तरह की घोषणाएं की जा रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आने की वजह से नई-नई योजनाओं और घोषणाओं के जरिए जनता को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।