cbamazon
Top News

थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन

थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन

थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन

बुलन्द संदेश/ लायबा नूर

सम्भल। थाना नखासा में थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया।समाधान दिवस के दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। थाना प्रभारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
      समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद,रास्ता अवरोध,चकबंदी और आपसी विवादों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान कराया जाएगा,ताकि लोगों को थाने और तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार,वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार,उप निरीक्षक राजकुमार त्यागी तथा रिठाली चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं राजस्व एवं चकबंदी विभाग की ओर से कानूनगो,लेखराज,महेंद्र सिंह तथा लेखपाल मोनू, सचिन,अजय कुमार,सतेंद्र और अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने मौके पर कुछ शिकायतों का निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी,जबकि शेष मामलों के लिए जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।थाना समाधान दिवस में अधिकारियों की सक्रियता से फरियादियों को उम्मीद जगी कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।